{"_id":"5ea307e08ebc3e905528d44e","slug":"kashi-vidyapeeth-the-fees-for-the-annual-examination-will-be-refunded-the-depositors-will-be-adjusted","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : वार्षिक परीक्षा की बढ़ी हुई फीस होगी वापस, जमा करने वालों का होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : वार्षिक परीक्षा की बढ़ी हुई फीस होगी वापस, जमा करने वालों का होगा समायोजन
Fri, 24 Apr 2020 09:08 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने कोरोना महामारी के बीच छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक परीक्षा की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से काशी विद्यापीठ और पांच जिलों के तीन लाख विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. टी.एन सिंह ने बताया कि महामारी और छात्रहित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जो विद्यार्थी परीक्षा शुल्क जमा कर चुके हैं उनका समायोजन किया जाएगा और जो अंतिम वर्ष के छात्र हैं पैसा उनके खाते में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि वित्त समिति ने स्नातक और स्नातकोत्तर के परीक्षा शुल्क में 20 से 30 फीसदी शुल्क बढ़ोतरी की थी। राजकीय और अशासकीय कालेजों ने बढ़ी हुई फीस जमा कर दी थी। वहीं वित्तविहीन महाविद्यालयों ने बढ़ी हुई शुल्क जमा करने से इंकार कर दिया। यही नहीं बढ़ी हुई शुल्क को लेकर गत 16 जनवरी को वित्तविहीन महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने पंत प्रशासनिक भवन में जमकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
प्रबंधकों की महिला सुरक्षाकर्मी से हाथापाई भी हो गई थी। विद्यापीठ ने प्रबंधकों को आश्वासन दिया था कि वित्त समिति बुलाकर इस प्रकरण पर विचार किया जाएगा। हालांकि वित्तविहीन महाविद्यालयों ने परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया। छात्रहित में विद्यापीठ ने बगैर परीक्षा शुल्क जमा किए परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी थी।