फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth students in four major 21 posts filled the leaflets

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों पर 21 ने भरे पर्चे

Sat, 31 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 31 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth students in four major 21 posts filled the leaflets
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों पर शुक्रवार को 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सर्वाधिक 6-6 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। साथ ही छह संकायों के लिए 17 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए नामांकन में प्रत्याशी गाजे-बाजे, जुलूस के साथ पहुंचे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध, अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


आठ नवंबर को होने वाले मतदान नामांकन प्रक्रिया मानविकी संकाय में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चली। अलग-अलग स्थानों से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। हालांकि मेन गेट से केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक, समर्थक ही अंदर जाने पाए। सुरक्षा के
विज्ञापन


लिहाज से पुलिस, पीएसी जवानों के साथ बीएसएफ जवान तैनात किए गए थे। वहीं, मुख्य द्वार के साथ ही चंदुआ सट्टी और इंगलिशिया लाइन पर बैरीकेडिंग कराई गई थी। पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी जवानों के साथ बीच-बीच में मार्च करते रहे, वहीं चुनाव अधिकारी प्रो. रवि प्रकाश पांडेय के साथ कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग, कुलसचिव ओम प्रकाश ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed