{"_id":"659d470baa56852f8b0da928","slug":"kashi-vidyapeeth-released-time-table-of-semester-examination-know-all-about-information-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विद्यापीठ ने जारी किया सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल, पहली बार तीन पालियों में होंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विद्यापीठ ने जारी किया सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल, पहली बार तीन पालियों में होंगे एग्जाम
Tue, 09 Jan 2024 06:46 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:46 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ के परीक्षा विभाग की ओर से सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। पहली बार तीन पालियों में सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। सेमेस्टर परीक्षा में पांच जिलों में दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। 16 जनवरी से चार मार्च तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी पहली बार तीन पाली में सेमेस्टर परीक्षा देंगे। नई शिक्षा नीति के आधार पर 16 जनवरी से होने वाली परीक्षा में वाराणसी समेत पांच जिलों में दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा विभाग की ओर से समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में संचालित होते हैं। यहां यूजी की परीक्षाओं को लेकर तिथि के साथ ही केंद्र पर भी मुहर लगा दी गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेंगी। तृतीय सेमेस्टर की 16 फरवरी तक, पांचवें सेमेस्टर की चार मार्च तक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
200 से अधिक परीक्षा केंद्र पर लगी मुहर
सेमेस्टर परीक्षा 200 से अधिक केंद्रों पर कराने का निर्णय लिया गया है। वाराणसी में 60 से अधिक केंद्र हैं। बाकी केंद्र अन्य जिलों में छात्र संख्या के अनुसार आवंटित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संबंधी सभी जरूरी जानकारियां कॉलेजों को दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
ये हैं परीक्षा का समय
- पहली पाली-8.30 से 10.30 बजे तक
- दूसरी पाली-11.30 बजे से 1.30 बजे तक
- तीसरी पाली-2.30 बजे से 4.30 बजे तक
ऐसा पहली बार होगा जब परीक्षार्थी तीन पाली में परीक्षा देंगे। अब तक दो पाली में ही सेमेस्टर परीक्षाएं होती रही हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि परीक्षा तय समय से खत्म हो जाएगी। - डॉ.सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंता, काशी विद्यापीठ