फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth faces of students blossomed after getting degree

काशी विद्यापीठ: उपाधि पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे, पीले रंग के गाउन में विद्यार्थियों ने मनाई खुशी

Wed, 11 Jan 2023 06:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 06:42 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को 44वें दीक्षांत समारोह के तहत उपाधि वितरित की गई। गांधी अध्ययन पीठ सभागार में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth faces of students blossomed after getting degree
काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों में उपाधि वितरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को 44वें दीक्षांत समारोह के तहत उपाधि वितरित की गई। स्नातक और स्नातकोत्तर के 588 विद्यार्थी शामिल हुए।   गांधी अध्ययन पीठ सभागार में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पीले रंग के गाउन में विद्यार्थी उपाधि पाने के बाद कैप उड़ाते दिखे।

विज्ञापन


हर कोई दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने संबद्ध महाविद्यालयों के टॉप 10 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। कहा कि मेहनत से ही मंजिल मिलती है। काशी विद्यापीठ आप जैसे छात्रों को पाकर धन्य हो गया। 
विज्ञापन


महिला छात्रावास के लिए काउंसिलिंग 16 से   
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जेके महिला छात्रावास आवंटन के लिए काउंसिलिंग 16 जनवरी से शुरू होगी। इसके साथ ही शुल्क भी जमा होगा। मुख्य गृहपति प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि नव प्रवेशी छात्राओं के लिए छात्रावास के लिए सात हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।  काउंसिलिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। छात्राओं को जेके महिला छात्रावास में दोपहर तीन बजे तक माता-पिता के साथ उपस्थित होना होगा। अभिभावक का पहचान पत्र अनिवार्य है। कक्ष आवंटन शुल्क रसीद की छाया प्रति छात्रावास कार्यालय में जमा करने के बाद कमरे का आवंटन सुनिश्चित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed