फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi Khirkiya Ghat will destination of tourism in varanasi Beautification work of Ghat will be completed before Dev Deepawali

काशी में पर्यटन का नया ठिकाना होगा खिड़किया घाट: देव दीपावली से पहले पूरा होगा सौंदर्यीकरण का काम, नौकायन का बनेगा केंद्र

Wed, 29 Sep 2021 01:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Sep 2021 01:58 PM IST
सार

वाराणसी में अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक बढ़े पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए खिड़किया घाट के रूप में बेहतर विकल्प तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में खिड़किया घाट गंगा में सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त जल विहार का साक्षी बनेगा।

विज्ञापन
kashi Khirkiya Ghat will destination of tourism in varanasi Beautification work of Ghat will be completed before Dev Deepawali
खिड़किया घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर से बनारस को निहारने के लिए आने वाले पर्यटकों को जल्द ही खिड़किया घाट का नया ठिकाना मिलने वाला है। देव दीपावली से पहले खिड़किया घाट पर पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। गंगा में नौकायन के लिए खिड़किया घाट को भी केंद्र बनाया जाएगा और इस घाट के संवरते ही गंगा में रूट प्लान लागू कर नाव और क्रूज का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


राजघाट के ठीक बगल स्थित खिड़किया घाट आने वाले दिनों में गंगा में सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त जल विहार का साक्षी बनेगा। यहां तैयार प्रदेश के पहले फ्लोटिंग सीएनजी पंप के जरिए लहरों पर फर्राटा भरने वाली नावें, क्रूज और रोरो का संचालन होगा।
विज्ञापन


29 करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर पक्काघाट का निर्माण
अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक बढ़े पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए खिड़किया घाट के रूप में बेहतर विकल्प तैयार किया जा रहा है। इस घाट को सड़क और जलमार्ग को जोड़ने वाले केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें 29 करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर पक्काघाट का निर्माण, सीएनजी नावों के लिए फिलिंग स्टेशन, एंफीथिएटर, चिल्ड्रेन पार्क, जीटी रोड से लिंक रोड बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी में सड़कों पर उतरे अधिकारी, अतिक्रमण पर दर्ज होगी एफआईआर

घाट पर मिलेंगी ये सुविधाएं

इसके साथ ही पर्यटन सुविधा केंद्र, टिकट बूथ, कैफेटेरिया, पब्लिक प्रोमिनार्ड वॉल आर्ट व म्यूरल, सेल्फी पॉइंट, योग व मेडिटेशन केंद्र का भी निर्माण हो रहा है। आईओएफ (इंडियन ऑयल फाउंडेशन) ने सीएसआर के तहत करीब आधा दर्जन कार्य शुरू कराए हैं।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि घाट को पक्का करने के साथ पर्यटक सुविधाओं को नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी दौरान नावों को सीएनजी में तब्दील कराया जा रहा है। देव दीपावली से पहले खिड़किया घाट प्रमुख केंद्र के रूप में सामने होगा। 

डीजल और पेट्रोल से चलने वाली नाव पर रोक

गंगा में डीजल और पेट्रोल से संचालित होने वाली नाव पर रोक लगाने से पहले नगर निगम से पंजीकृत बोट को सीएनजी आधारित किया जा रहा है। गंगा घाट पर बने पहले सीएनजी पंप से ही उन्हें ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। गंगा में करीब दो हजार नावों का संचालन होता है। इसमें 918 नावें नगर निगम में पंजीकृत हैं। इसमें 166 नावों को इंजन लगाकर सीएनजी आधारित किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले चरण में 1200 नावों को पंजीकृत कर नवंबर तक सीएनजी लगाने का लक्ष्य रखा है। 

मार्च में पूरा होगा दूसरे चरण काम

खिड़किया घाट में सीएनजी नौका संचालन के बाद दूसरे चरण का काम शुरू कराया जाएगा। इसमें हेलीपैड निर्माण, पार्किंग, भैसासुर घाट से खिड़किया घाट तक लिंक रोड, फसाड डेवलपमेंट सहित आधा दर्जन कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरे हो जाएंगे।

गंगा में डिवाइडर से बनाई जाएगी लेन
गंगा में बढ़ रहे बड़े और छोटे नाव, बोट और क्रूज के सुरक्षित संचालन के लिए डिवाइडर बनाए जाने की तैयारी है। इसमें अस्सी से खिड़किया घाट के बीच बनने वाली लेन में आने और जाने के मार्ग अलग-अलग होंगे। खिड़किया घाट पर ही जलपुलिस की एक चौकी बनाई जाएगी और यहां से गंगा में ट्रैफिक की निगरानी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed