फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi immersed in Jashn-e-Azadi womens scooty tricolor journey and children performed in school

जश्न-ए-आजादी में डूबी रही काशी: कहीं महिलाओं की स्कूटी तिरंगा यात्रा तो स्कूल के बच्चों ने भी मचाया धमाल

Wed, 17 Aug 2022 03:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 17 Aug 2022 03:36 PM IST
सार

माई नर्चर प्री स्कूल में मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के अम्ब्रीश सिंह भोला ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में आए थे। स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Kashi immersed in Jashn-e-Azadi womens scooty tricolor journey and children performed in school
माई नर्चर प्री स्कूल में आजादी का जश्न मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को काशी में जश्न-ए-आजादी मनाने हजारों हाथ एक साथ आए। ऐसी कोई सड़क नहीं, जिस पर युवा तिरंगा लहराते लोगों में देशभक्ति का जोश भरते नजर न आए हों। शैक्षणिक संस्थाओं, राजनीतिक-सामाजिक संगठनों में भी स्वाधीनता दिवस का उल्लास छाया रहा। 
विज्ञापन

Kashi immersed in Jashn-e-Azadi womens scooty tricolor journey and children performed in school
सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने किया ध्वजारोहण
चोलापुर ब्लॉक में क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति राम आधार सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि को प्रोटोकॉल के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर लाया गया। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण कर सलामी दी। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के भिटी गांव स्थित अमृत सरोवर पर खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामप्रवेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रणजीत सिंह के घर उनके परिजनों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi immersed in Jashn-e-Azadi womens scooty tricolor journey and children performed in school
आजादी का जश्न मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने निकाली स्कूटी तिरंगा यात्रा
वी द वुमेन संस्था ने स्कूटी तिरंगा यात्रा निकाली। काशी की महिलाएं जब सड़कों पर निकली तो सभी ने उनके जोश और जज्बे की सराहना की। रैली की शुरुआत मास्टर एथलीट नीलू मिश्रा ने की। इस अवसर पर गलाजा अंजुम अंसारी, राजीव गुप्ता, रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी इंचार्ज रामकुमार वर्मा, वंदना, जमाल, सलमान, अनुष्का, अंजलि, फातमा आदि मौजूद रहे। 
 
अपार्टमेंट में मना आजादी का जश्न
महमूरगंज स्थित विराट ऐश्वर्य अपार्टमेंट में अध्यक्ष सुभाष बागला, मनीषा किशनानी व डॉ. वीएम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। साम्या ने तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, अनंशी ने ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू, अना मेहरा ने सुनो गौर से दुनिया वालों, सान्या ने ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू...पर नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नवीन लड्ढा, नारायण खेमचंदानी, संजय मानसिंह, डॉ. अजय खत्री, मनीष बागला मौजूद रहे। नाटी इमली स्थित रुद्रा मुकुंद विलास में सोसाइटी के  अध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल सहित अन्य ने ध्वजारोहण किया। स्केेटिंग प्रतियोगिता में शावि, प्रखर, अर्जुन, वैभव, यश व परवीन विजेता रहे। महावीर हाइट्स लहरतारा में अध्यक्ष डॉ. दुर्ग सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सचिव कुंदन आर्या, आलोक बर्मन, संजय शाह, विजय शाह, गौरव जैन, आशुतोष द्विवेदी, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

Kashi immersed in Jashn-e-Azadi womens scooty tricolor journey and children performed in school
माई नर्चर प्री स्कूल में झंडारोहण - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
माई नर्चर प्री स्कूल में मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के अम्ब्रीश सिंह भोला ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में आए थे। स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य निधि कपूर, अरशद अहमद, चेयरमैन गोपाल लाल कपूर, माया कपूर, निदेशक राजुल कपूर मौजूद रहे।
 

Kashi immersed in Jashn-e-Azadi womens scooty tricolor journey and children performed in school
निवेदिता स्कूल में ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक राजकुमार व शिक्षकों ने ध्वजारोहण किया। अनिल तिवारी, रेनू कौल, नीतू पांडेय, दीपमाला, प्रीति सिंह मौजूद रहीं। इंपीरियल पब्लिक स्कूल चेतगंज में प्रधानाचार्य स्वाति गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सिटी गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज काजीसदुल्लाहपुर में अध्यक्ष हाजी अशफाक अहमद ने ध्वजारोहण किया। निवेदिता शिक्षण सदन बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि ऋषभ चंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रभा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत प्रचारक रमेश मौजूद रहे। सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed