{"_id":"62c7392b3ed5f830533d1c8d","slug":"kashi-has-started-a-new-development-journey-under-the-leadership-of-pm-chief-minister-varanasi-news-vns6628350128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के नेतृत्व में काशी ने प्रारंभ की नई विकास यात्रा : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के नेतृत्व में काशी ने प्रारंभ की नई विकास यात्रा : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्टेडियम के मंच से किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश और काशी वासियों की ओर से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में काशी ने एक नई विकास यात्रा प्रारंभ की है। काशी मां गंगा की अविरल निर्मल धारा और बाबा धाम को देख रही है। अब काशी को चिकित्सा और शिक्षा के नए हब के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में बदलती काशी को नए कलेवर के रूप में देखा गया है। काशी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल में काफी विकास कार्य हुए हैं। युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम लाया गया है। जहां ग्राम पंचायत स्तर से वैश्विक मंच तक अनेक परियोजनाएं लाई गई हैं। सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मिल रहा है। बगैर किसी जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज के लोगों को लाभान्वित किया गया है। लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। इसके लिए सीएम ने पीएम का आभार जताया।