फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Dharma Parishad Mahant Balak Das said some leaders are involved in conspiracy to make India an Islamic nation

काशी धर्म परिषद की बैठक: महंत बालक दास बोले- भारत को इस्लामिक मुल्क बनाने की साजिश में कुछ नेता शामिल

Sun, 24 Apr 2022 05:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

काशी धर्म परिषद की बैठक में महंत बालक दास ने इस्लामी जिहाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की।

विज्ञापन
Kashi Dharma Parishad Mahant Balak Das said some leaders are involved in  conspiracy to make India an Islamic nation
महंत बालक दास (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी धर्म परिषद की बैठक में देश में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं पर चर्चा हुई। परिषद के अध्यक्ष व पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए इस्लामी जिहाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की। आरोप लगाया कि भारत को इस्लामिक मुल्क बनाने की साजिश में देश के कुछ नेता शामिल हैं।

विज्ञापन


शनिवार को संतों के साथ बैठक के बाद महंत ने कहा कि 1192 से लेकर 1707 तक भारत को इस्लामी देश घोषित करने का कुत्सित और घृणित प्रयास चलता रहा, लेकिन हिंदुओं के प्रतिरोध की वजह से मुसलमान शासक अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन

पूरी ताकत से विरोध करना होगा

हिंदुस्तान पर आक्रमण करने वाला हर मुस्लिम आक्रमणकारी ने इस सोच के साथ भारत पर आक्रमण किया कि तलवार के आतंक से भारत को इस्लामिक मुल्क बना देगा। तैमूर से लेकर बाबर तक सबकी एक ही सोच थी और वह अपने मिशन में कुछ हद तक कामयाब भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब समय आ गया है कि इस्लाम के नाम पर होने वाले आतंकवाद पर लगाम लगाई जाए और पूरे विश्व समुदाय को जो मुठ्ठी भर नेता भारत को इस्लामी मुल्क बनाना चाहते हैं उनका पूरी ताकत से विरोध करना पड़ेगा। भारत के हिंदू अपने दुश्मनों को पहचानें, ये हमारे बीच के ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed