फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Challenge Cup Open National Taekwondo Competition UP players dominate with seven gold medals Ananya singh of Banaras won gold

काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता: सात स्वर्ण पदकों के साथ यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा, बनारस की अनन्या ने जीता गोल्ड

Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
सार


काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन पांच राज्यों के बीच 62 बाउट हुए। पहले दिन यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 

विज्ञापन
Kashi Challenge Cup Open National Taekwondo Competition  UP players dominate with seven gold medals  Ananya singh of Banaras won gold
काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने 7 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। वहीं, गुजरात ने पांच रजत, चंडीगढ़ ने एक स्वर्ण, मध्य प्रदेश ने एक स्वर्ण, तीन रजत और छत्तीसगढ़ ने दो कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में है।  इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, हॉकी खिलाड़ी अजय विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव रजत मिश्र, आशीष राय उपस्थित थे।
विज्ञापन


पहले दिन पांच राज्यों के बीच 62 बाउट
आयोजन सचिव सौरभ सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन पांच राज्यों के बीच 62 बाउट हुए। यूपी की टीम ने सात स्वर्ण, नौ रजत और आठ कांस्य पदक जीता। बनारस की अनन्या सिंह ने स्वर्ण, शिवाक्षी पांडेय ने रजत पदक और सोनम प्रजापति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के अतुल जाट, सोनम ठाकुर और अंकुर, छत्तीसगढ़ के राम किशन, लोकेश, कर्नाटक की अंजली, चंडीगढ़ के गगन गोस्वामी, बंगाल के हैदर अली, गुजरात के अमर ने भी पदक जीता।
पढ़ेंः ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आगाज: यूपी के होनहारों के पंच से चित हुए बिहार और बंगाल के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed