फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karni Sena expresses resentment over Kashi Darshan and power cuts

Varanasi News: करणी सेना ने काशी दर्शन व बिजली कटौती पर जताया रोष

Mon, 06 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena expresses resentment over Kashi Darshan and power cuts
करणी सेना की वाराणसी इकाई ने रविवार को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी, काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय दर्शनार्थियों की उपेक्षा और अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रशासन पर कड़े सवाल उठाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

करणी सेना के पदाधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दान की गई राशि और सामग्रियों में कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। संगठन ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है और इस मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय नागरिकों को दर्शन के दौरान हो रही कठिनाइयों पर भी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि काशी के मूल निवासियों और बुजुर्गों के लिए सुगम दर्शन की अलग व्यवस्था की जाए। करणी सेना ने बिजली निगम को चेतावनी दी है कि यदि अविलंब निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed