{"_id":"669f2d96b9f2d44e8d0a161a","slug":"kargil-vijay-diwas-opportunity-to-donate-blood-memory-of-martyrs-camp-organized-in-trauma-center-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस: शहीदों की याद में रक्तदान करने का मौका, ट्रॉमा सेंटर में इस दिन लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस: शहीदों की याद में रक्तदान करने का मौका, ट्रॉमा सेंटर में इस दिन लगेगा शिविर
Tue, 23 Jul 2024 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:44 AM IST
सार
Varanasi News: आगामी 26 जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बीएचयू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान कर लोग शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
रक्तदान कर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्तदान एक ऐसा दान होता है, जिसका कोई मोल नहीं होता है। समय-समय पर लगने वाले रक्तदान शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं के रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों के इलाज में कोई परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन
अस्पतालों में भर्ती ऐसे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान खून मिल सके इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कारगिल के शहीदों की याद में बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के ब्लड बैंक में लगने वाले रक्तदान शिविर में आप भी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के सहभागी बन सकते हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के साथ ही अन्य घटनाओं में घायल मरीज हो या फिर कैंसर ग्रसित मरीज, गर्भवती महिलाएं, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया ग्रसित बच्चे। इनके इलाज में ज्यादा परेशानी तब होती है, जब इलाज के दौरान ऐसे मरीज के पास डोनर नहीं होते हैं।
ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में रक्तदान से ही
ब्लड बैंकों की ओर से ऐसे जरूरतमंद मरीजों को बिना डोनेशन के ही खून दिया जाता है। इस तरह के मरीजों के इलाज में खून का संकट न आए, इस वजह से ही अमर उजाला फाऊंडेशन की ओर से शिविर लगाया जा रहा है। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलने वाले शिविर पहुंच कर आप भी रक्तदान कर सकते हैं।
यह भी जानना जरूरी
सुनें इनकी
रक्तदान करने वालों के सेहत पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। यह सबसे बड़ा दान है। शिविर में पहुंचकर लोगों की जरूरी जांच कराने के बाद जरूर रक्तदान करना चाहिए। ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ भी शिविर में अपनी भागीदारी देंगे। - प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी ट्रॉमा सेंटर बीएचयू

- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
- रक्तदान करने से एक दिन पूर्व नींद का होना बहुत जरूरी है।
- रक्तदान से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
- एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।