फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanwariyas beaten case in varanasi victim is sanitation worker rowdy threw near the drain and clothes torn

कांवड़िया की पिटाई का मामला: सफाईकर्मी था पीड़ित युवक, मनबढ़ ने नाले के पास पटक कर पीटा; फाड़ दिए थे कपड़े

Tue, 06 Aug 2024 04:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 04:40 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हुकुलगंज स्थित एक मजार के पास बीती रात कुछ दबंगों से एक युवक की कहासुनी हो गई थी। इस दौरान नोकझोंक के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दबंगों ने युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे।

विज्ञापन
Kanwariyas beaten case in varanasi victim is sanitation worker rowdy threw near the drain and clothes torn
सीसीटीवी वीडियो से निकाला गया फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित एक मजार के पास बीती रात तीन मनबढ़ एक सफाई कर्मी से उलझ गए। सफाई कर्मी को खींच कर तीनों सड़क के दूसरे छोर पर ले गए और नाले के पास पटक कर उसे पीटा। 

विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने उसे निर्वस्त्र कर भगा दिया। घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। घटना के संबंध में सोमवार की रात लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को तहरीर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर कांवड़ियों का जत्था रविवार की रात विश्वनाथ धाम की ओर जा रहा था। हुकुलगंज स्थित एक मजार के पास तीन लोग सड़क के बीच डिवाइडर पकड़ कर खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी फुटेज के अनुसार रात 12:30 बजे तीनों ने कुछ कांवड़ियों को रोक कर बातचीत की। बातचीत के बाद कांवड़िया आगे बढ़ गए। इसके बाद हुकुलगंज में रहने वाले सफाई कर्मी सन्नी डेविड से उन तीनों की कहासुनी हुई। 

भगवा रंग की टीशर्ट और सफेद रंग का गमछा पहने हुए सन्नी को तीनों मनबढ़ सड़क के एक छोर से खींच कर दूसरी ओर ले गए। इसके बाद उसके कपड़े उतार कर उसे मारने लगे। फिर उसे नाले के किनारे पटक कर पीटा और उसके सारे कपड़े उतार कर उसे भगा दिए। 


सन्नी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल कर कोई परेशान कर रहा था। वह फोन करने वाले को गाली देने लगा, तभी मुहल्ले के ही तीन युवक उसकी पिटाई कर दिए। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। तीनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed