{"_id":"5d892c008ebc3e013662af72","slug":"kamdhenu-apartment-varanasi-news-vns48549301","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका के कामधेनु अपार्टमेंट की 38 दुकानों को गिराने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका के कामधेनु अपार्टमेंट की 38 दुकानों को गिराने का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अख्तियार किया है और लंका के कामधेनु अपार्टमेंट की 38 दुकानों को गिराने का नोटिस जारी किया है। सोमवार को वीडीए ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर उन्हें वह स्वयं नहीं हटाते हैं तो वीडीए 15 दिनों बाद उसे ध्वस्त करके जेसीबी का भाड़ा वसूल करेगा।
लंका के कामधेनु अपार्टमेंट के कुछ हिस्से में बनी दुकानें जांच में गलत पाई र्गइं। जो पास नक्शा हैं उसके इतर इन दुकानों को बनाया गया है। कमिश्नरी में अपील के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा जहां से फिर से वीडीए ने उसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी इन दुकानों को तोड़ने का आदेश दिया जिसके बाद वीडीए विधिक राय के बाद उस पर कार्रवाई करने में जुट गया है। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि दुकानदारों को 15 दिन की नोटिस देते हुए दुकानों को खाली करने और उसे स्वयं गिराने को कहा गया है। 15 दिनों बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
भवनों को गिराने का आज से चलेगा अभियान
वाराणसी। जिन भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ है उन्हें गिराने की कार्रवाई वीडीए करेगा। इसके लिए सभी वार्डों में सर्वे करके रिपोर्ट मांगी गई है। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि फाइलों की जांच करके ध्वस्तीकरण आदेश वाले भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।