{"_id":"675fedbf0451944c1802c666","slug":"kajjakpura-rob-one-lane-may-start-by-december-31-in-varanasi-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 31 दिसंबर तक शुरू हो सकती है कज्जाकपुरा आरओबी की एक लेन, रिंग रोड से आने-जाने में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 31 दिसंबर तक शुरू हो सकती है कज्जाकपुरा आरओबी की एक लेन, रिंग रोड से आने-जाने में होगी आसानी
Mon, 16 Dec 2024 02:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:37 PM IST
सार
कज्जाकपुरा आरओबी की एक लेन 31 दिसंबर तक शुरू हो सकती है। इस लेन के चालू होने से गाजीपुर और रिंग रोड से आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
कज्जाकपुरा एफओबी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाराणसी जिले के कज्जाकपुरा आरओबी की एक लेन को 31 दिसंबर तक चालू करने के लिए सेतु निगम ने काम तेज कर दिया है। 144 करोड़ की लागत से 1356 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण कार्य सितंबर 2019 में शुरू हुआ था। इसमें 55 पिलर लगे हैं और 36 स्टील गर्डर लगाने अभी बाकी हैं। लेन के चालू होने से गाजीपुर और रिंग रोड से आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा के निर्देश के बाद सेतु निगम ने ताकत झोंक दी है। जिस लेन को चालू किया जाना है उसका काम पूरा कराया जा रहा है। इसके शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने, लाइटिंग और पेंटिंग का काम होगा। मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। निर्माण की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। आम जनता को धूल से किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए यहां नियमित पानी का छिड़काव हो रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पार्षद ओकास अंसारी ने बताया कि काम की गति कभी तेज तो कभी धीमी है। उन्होंने कहा कई घरों में सीवर की समस्या है। जिसे अब तक दूर नहीं किया गया है। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने कहा की शिकायतों को दूर किया जा रहा है। निर्माण कार्य सेतु निगम को कराना है। जिसके पूरा होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।