{"_id":"5ea30e7c8ebc3e902744ff18","slug":"kachori-and-jalebi-were-openly-selling-in-lockdown-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में खुलेआम बेच रहे थे कचौड़ी और जलेबी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में खुलेआम बेच रहे थे कचौड़ी और जलेबी, एक गिरफ्तार
Fri, 24 Apr 2020 09:37 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
दुकान में जलेबी बनाने के लिए रखी गई सामाग्री।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के फुलवरिया गेट नंबर पांच के समीप एक दुकान पर शुक्रवार को कचौड़ी और जलेबी बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से पुलिस ने दुकान संचालक को खाद्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया, जबकि अन्य लोग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
सीओ कैंट मोहम्मद मुश्ताक को सूचना मिली थी कि फुलवरिया गेट नंबर पांच के समीप मिठाई की एक दुकान पर कचौड़ी, सब्जी और जलेबी बनाकर खुलेआम बेची जा रही है। सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा तो दुकान में काम कर रहे लोग और कचौड़ी-जलेबी खाने वाले भाग निकले, जबकि दुकानदार पकड़ा गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दुकानदार को समझाने की कोशिश की गई थी लेकिन वह किसी की बात ही नहीं मानता था। उधर, इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि फुलवरिया चौकी प्रभारी अजीत पासवान की तहरीर पर राधेश्याम मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जो कोई भी लॉकडाउन का इस तरह से उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन