फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabir Prakatya Mahotsav will be celebrated from 19 to 21 June 20 Kabir fans will come to Kashi from Pakistan

Kabir Mahotsav: 19 से 21 जून तक मनाया जाएगा कबीर प्राकट्य महोत्सव, पाकिस्तान से काशी आएंगे 20 कबीरपंथी

Wed, 12 Jun 2024 03:29 PM IST
प्रगति चंद हीरालाल चौरसिया, वाराणसी।
हीरालाल चौरसिया, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

Kabir Mahotsav in Varanasi: काशी में तीन दिवसीय कबीर प्राकट्य महोत्सव में पाकिस्तान से आए 20 कबीरपंथी मत्था टेकेंगे। इस महोत्सव में विभिन्न प्रांत के अनुयायी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Kabir Prakatya Mahotsav will be celebrated from 19 to 21 June 20 Kabir fans will come to Kashi from Pakistan
कबीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरवाणी सात समंदर पार भी गूंजती और इंसानियत का संदेश देती है। इस बार कबीर प्राकट्य महोत्सव पर पाकिस्तान से भी कबीरपंथी गुरु की बंदगी करने आएंगे और कबीर धुन रमाएंगे। वहां के दो मठों के 20 अनुयायी आएंगे। इसके लिए सद्गुरु कबीर प्राकट्यधाम लहरतारा से पाकिस्तानी दूतावास को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


बनारस में प्रमुख तीन मठों में कबीर प्राकट्योत्सव चलेगा। सद्गुरु कबीर प्राकट्यधाम में 19 से 21 जून तक कबीर साहब का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। इसमें देश-विदेश से कबीरपंथी आएंगे। प्रकाट्यधाम के व्यवस्थापक संतोष दास ने बताया कि पाकिस्तान के कराची में दो मठ स्थापित हैं। मठ के अनुयायियों ने कबीर साहब के प्राकट्योत्सव पर आने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद तीन माह पहले अनुमति पत्र पाकिस्तानी दूतावास को भेजा गया है, ताकि उनको वीजा मिल सके। वे यहां तीन दिनों तक रहेंगे और गुरु पूजा, भजन कीर्तन और विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के दोनों मठ इसी धाम से संचालित होता है। उनके महंतों की नियुक्ति भी यही से हुई है। वहां पर 500 से अधिक कबीरपंथी हैं। वहां कबीर साहब के प्राकट्योत्सव, निर्वाण दिवस सहित अन्य आयोजन होते हैं। प्रतिदिन भजन कीर्तन और संध्या वंदन होता है। उधर, कबीरचौरा स्थित कबीर मूलगादी में भी अमेरिका, नीदरलैंड और लंदन से 10 से अधिक कबीरपंथी आएंगे। सभी मठों में सत्यनाम ध्वजारोहण, सत्संग, कीर्तन, संगोष्ठी, योगासन आदि आयोजन होगा। इसके अलावा शोभायात्रा निकाली जाएगी।

40 देशों में है कबीर मठ
संतोष दास ने बताया कि सद्गुरु कबीर प्राकट्यधाम से जुड़े मठ 40 देशों में संचालित हैं। विदेशों में एक लाख से अधिक अनुयायी हैं। जबकि कुल 2600 मठ संचालित है। इसमें देश के हर प्रांतों में मठ है। ज्यादा यूपी के अलावा छतीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, बिहार में है। प्राचीन कबीर मूलगादी से देश-विदेश में चार हजार से अधिक से मठ संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed