फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabir life history will write on stone and marble in varanasi

कबीर की गाथा काशी में होगी जीवंत, इस राज्य से मंगाए गए पत्थरों पर उकेरी जाएगी उनकी कहानी 

Wed, 30 Jan 2019 09:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 30 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Kabir life history will write on stone and marble in varanasi
लहरतारा स्थित कबीर मठ - फोटो : amar ujala
"कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हंसे हम रोए। ऐसी करनी कर चलो हम हंसे जग रोए।" कबीर का लिखा यह दोहा आज उन पर ही चरितार्थ हो रहा है। उनके द्वारा किए गए कामों के कारण ही काशी में पत्थरों और शीशे पर उनकी जीवनगाथा लिखने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


साधक का सामान्य जीवन जीने वाले फक्कड़ कबीर की जीवनगाथा और उनके संदेशों को दुनिया के सामने जीवंत करने की तैयारी की जा रही है। वाराणसी में उनकी जन्मस्थली पर राजस्थान के लाल पत्थरों, संगमरमर और शीशे पर कबीर की जीवनी और संदेशों को उकेरा जाएगा। 
विज्ञापन


लहरतारा स्थित कबीर मठ के प्रथम हाल में कमल के फूल में कबीर के जन्म लेने की गाथा को मूर्तियों के माध्यम से बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर के हाल को भव्य स्वरूप देने के साथ ही कबीर के संदेशों को भी चित्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधिस्थल को गर्भगृह का स्वरूप देकर कांच की डिजाइन से विभिन्न वृतांतों को आकार दिया जाएगा। कबीर के जीवनदर्शन पर तैयार हो रही प्रदर्शनी की लागत पांच करोड़ रुपये है और यह लगभग एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी। 

कबीर की लिखी किताबों की लगेगी प्रदर्शनी

Kabir life history will write on stone and marble in varanasi
लहरतारा स्थित कबीर मठ - फोटो : amar ujala
कंसलटेंट कंपनी रिट्ज इनकॉरपोरेट्स के संचालक रितेश कश्यप ने सोमवार को निर्माण को लेकर चर्चा की। बताया कि बेसमेंट में एक प्रदर्शनी तैयार की जा रही है, जिसमें कबीर का पूरा जीवन चक्र और उनपर लिखी गईं किताबों को प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी डिजाइनिंग का काम भी दो-चार दिनों में ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed