फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kaantara Chapter 1 Actor Rishabh Shetty visit Kashi and worship Baba Vishwanath along with film director

कांतारा चैप्टर 1: एक्टर ऋषभ शेट्टी आएंगे काशी, फिल्म के डायरेक्टर के साथ करेंगे बाबा विश्वनाथ का पूजन

Sun, 12 Oct 2025 12:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:09 PM IST
सार

Varanasi News: ऋषभ शेट्टी और होम्बाले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले दिन से ही सफलता के नए मानक स्थापित कर रही है। पूरे देश में शानदार रिव्यू मिलने के बाद, यह फिल्म दर्शकों और आलोचकों दोनों के दिलों को जीत रही है। 

विज्ञापन
Kaantara Chapter 1 Actor Rishabh Shetty visit Kashi and worship Baba Vishwanath along with film director
काशी आएंगे ऋषभ शेट्टी। - फोटो : एक्स

विस्तार

Kantara Chapter 1: पहले से ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही कांताराः चैप्टर 1 लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में अब, खबर आई है कि फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म की सफलता के लिए देवों की नगरी वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर धन्यवाद अर्पित जाने वाले हैं।

विज्ञापन


‘कांतारा चैप्टर 1’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद अब ऋषभ शेट्टी फिल्म के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचने वाले हैं। इस दौरे का उद्देश्य फिल्म की कहानी और इसके आध्यात्मिक पहलुओं को लोगों तक पहुंचाना है। वाराणसी जैसे धार्मिक शहर में फिल्म का प्रमोशन किया जाना अपने आप में खास है, क्योंकि ‘कांतारा चैप्टर 1’ की आत्मा भी आस्था, संस्कृति और प्रकृति से गहराई से जुड़ी है। ऋषभ शेट्टी कांतारा की सफलता के लिए भगवान शिव का धन्यवाद अर्पित करने के लिए सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करेंगे बाबा के पूजन

कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी।

फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1' के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed