फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   juma Namaz Jamiat Ulama appeal to youth Hate cannot be eradicated by hatred dont be deceived by anyone

जुमे की नमाज कल: जमीयत उलमा की युवाओं से अपील- नफरत को नफरत से नहीं मिटाया जा सकता, किसी के बहकावे में ना आएं

Thu, 16 Jun 2022 03:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 03:39 PM IST
सार

जमीयत उलमा के जनरल सेक्रेटरी हाफिज ओबेदुल्लाह ने  वक्तव्य में कहा कि इस समय हमारा देश विकट स्थिति से गुजर रहा है। सांप्रदायिकता और नफरत का बाजार चरम पर है। 

विज्ञापन
juma Namaz Jamiat Ulama appeal to youth Hate cannot be eradicated by hatred dont be deceived by anyone
जनरल सेक्रेटरी हाफिज ओबेदुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जमीयत उलमा ने युवाओं से सब्र, शांति और नियंत्रण रखने की अपील की है। जनरल सेक्रेटरी हाफिज ओबेदुल्लाह ने बुधवार को जारी वक्तव्य में कहा कि इस समय हमारा देश विकट स्थिति से गुजर रहा है। सांप्रदायिकता और नफरत का बाजार चरम पर है। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। याद रखें कि नफरत को नफरत से कभी मिटाया नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन


हाफिज ओबेदुल्लाह ने कहा कि हम अपने पैगंबर की शान में गुस्ताखी हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकते, लेकिन हम कानून के दायरे में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। युवाओं से अपील है कि खुदा के लिए होश में आओ, किसी के बहकावे में हरगिज मत आओ। आपका सड़कों पर उतरना सांप्रदायिक शक्तियों की जीत है।
विज्ञापन


वह इस इंतजार में हैं कि आप सड़कों पर उतरें और वह अपने मकसद में कामयाब हो जाएं। यदि हम वास्तव में अपने नबी से मुहब्बत करते हैं तो उनकी शिक्षा को अपनाने की जरूरत है। नबी ने फरमाया है जो तुमसे रिश्ता तोड़े, तुम उससे रिश्ता जोड़ो, जो तुम्हारे साथ जुल्म करे तुम उसे माफ कर दो, जो तुम्हारे साथ बदसलूकी करे तुम उस पर एहसान करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में युवाओं से अपील करता हूं कि अपने जज्बात पर नियंत्रण रखें। बड़ों पर भरोसा करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। रात लंबी हो सकती है लेकिन इंशा अल्लाह सुबह जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed