{"_id":"65cfe265b5afa9d1860281a4","slug":"jp-mehta-will-then-become-a-multi-utility-zone-from-shivpur-tirahe-varanasi-news-c-20-vns1013-514926-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिवपुर तिराहे से जेपी मेहता तब बनेगा मल्टी यूटिलिटी जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिवपुर तिराहे से जेपी मेहता तब बनेगा मल्टी यूटिलिटी जोन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर तिराहे से जेल रोड होते हुए जेपी मेहता तक मल्टी यूटिलिटी जोन बनाया जाएगा। इसमें फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, पार्किंग, वेंडिंग, पब्लिक इंटरेक्शन से जुड़े कार्य होंगे। इसका प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने नगर नियोजक प्रभात कुमार को दी है।
उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव, फुटपाथ और पटरियों पर अतिक्रमण से पैदल यात्रियों को दिक्कत होती है। इन पैदल यात्रियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों और उनके फुटपाथ को बेहतर बनाया जाएगा। ज्यादातर सड़कों के किनारे से फुटपाथ गायब हो रहे हैं। यदि फुटपाथ हैं भी तो उनका इस्तेमाल वाहनों की पार्किंग के लिए, गुमटी दुकानदारों, साइनेज, स्ट्रीट लाइट के पोल, बिजली के ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए किया जाता है। इसे ध्यान में रखकर इस मार्ग पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित पाथवे का निर्माण होगा। स्ट्रीट लाइट के पोल, साइनेज, फुटपाथ पर लगाई जाने वाली लोहे या सीमेंट की बेंच आदि के लिए मुख्य सड़क और फुटपाथ के बीच पट्टी बनाई जाएगी। सड़क और फुटपाथ के बीच सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट भी होगा। इससे सड़कों पर जलभराव के दौरान वाटर रिचार्जिंग होगी। सड़क किनारे शोदार पौधे भी लगाएं जाएंगे।
शिवपुर तिराहे से जेपी मेहता तब बनने वाले मल्टी यूटिलिटी जोन से काफी फायदा होगा। खासकर पैदल चलने वालों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। ग्रीन बेल्ट के साथ आकर्षक पट्टियां भी बनाई जाएंगी। - पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष, वीडीए