फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jivitputrika Vrat 2022 traffic diversion in varanasi Crowd of devotees will gather on many areas

Jivitputrika Vrat: वाराणसी में कल उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर के इन मार्गो पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sat, 17 Sep 2022 09:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 09:22 PM IST
सार

जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर लक्सा (लक्ष्मी कुंड) सहित वाराणसी शहर के अन्य क्षेत्रों में डायवर्जन रहेगा। शनिवार की मध्य रात्रि से लेकर रविवार रात तक रामापुरा-लक्सा और मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Jivitputrika Vrat 2022 traffic diversion in varanasi Crowd of devotees will gather on many areas
जीवित्पुत्रिका पर्व पर लक्ष्मी कुंड में उमड़ते हैं श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान के लिए आयु, आरोग्य, लाभ तथा सर्वविध कल्याण के लिए जीवित्पुत्रिका (जितिया)  का व्रत विधान रविवार को मनाया जाएगा। जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर लक्सा (लक्ष्मी कुंड) सहित वाराणसी शहर के अन्य क्षेत्रों में डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार की मध्य रात्रि से लेकर रविवार रात तक रामापुरा-लक्सा और मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार लक्ष्मी कुंड में श्रद्धालुओं के स्नान को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

रामापुरा और गुरुबाग तिराहे से किसी भी वाहन को लक्सा थाना की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। रामापुरा से आने वाले वाहनों को बेनिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा और गुरुबाग तिराहे से आने वाले वाहनों को नीमामाई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेनिया तिराहे से किसी भी वाहन को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बेनिया, पियरी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहन बेनिया पार्किंग में खड़े होंगे। वहीं, मैदागिन से किसी भी वाहन को गोदौलिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, श्रद्धालुओं के वाहन टाउन हाल पार्किंग में खड़े होंगे। सोनारपुरा से किसी भी वाहनों को गोदौलिया नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की ओर से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed