फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh stolen in Jamuwa village, police investigating

Varanasi News: जमुआवा गांव में 10 लाख के गहने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 28 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh stolen in Jamuwa village, police investigating
बरदह/ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर से करीब दस लाख के आभूषण और सामान चुरा लिए। पीड़िता को घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हुई। पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम जांच पड़ताल कर लौट आई। पीड़िता ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बरहद थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव निवासी विजय यादव और उनके दो पुत्र मुंबई में रहते हैं। विजय की पत्नी शीला यादव घर पर अपनी दो बेटियों और एक नातिन के साथ में रहती हैं। मंगलवार की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया।
विज्ञापन

शीला ने बताया कि देर रात लगभग दो बजे के आस-पास चोर घर में घुसे और पूरे घर को खंगाल डाला। पीड़िता को घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हुई। बाद में सीओ लालगंज भूपेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूरी जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि चोर घर में घुसकर बहु व बेटी का सोने का आभूषण हार, अंगूठी, मांगटिका, नथिया, कंगन, बाली, मंगलसूत्र, पायल, करधन आदि आभूषण उठा ले गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पीड़िता शीला यादव की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed