फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jetty on Ganga will give wings to tourism and business

कार्ययोजना तैयार: बनारस में पांच गंगा घाटों पर लगेगी जेटी, पर्यटन और कारोबार को लगेंगे पंख

Wed, 04 May 2022 01:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2022 01:21 AM IST
सार

पर्यटकों की सुविधा के लिए बनारस में रामनगर, सामने घाट, अस्सी घाट, राजघाट, कैथी में जेटी बनेगी। राजघाट और अस्सी पर पहले से छोटी जेटी है, लेकिन इसे और विस्तार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Jetty on Ganga will give wings to tourism and business
अस्सी घाट पर लगा जेटी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पर्यटन और कारोबार को पंख लगेंगे। नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए गंगा में जेटी लगाए जाएंगे। मल्टी डेस्टीनेशन योजना के तहत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। अगले माह निविदा जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है। इनके लगने से गंगा में सैर सपाटे के दौरान एक ओर जहां पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। दूसरी ओर जलमार्ग से कारोबार को भी गति मिलेगी। बनारस में पांच जेटी बननी हैं। बाकी 10 का निर्माण आसपास के जिलों में होगा।

विज्ञापन

एक करोड़ होगा खर्च एक जेटी पर  

आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए बनारस में रामनगर, सामने घाट, अस्सी घाट, राजघाट, कैथी में जेटी बनेगी। राजघाट और अस्सी पर पहले से छोटी जेटी है, लेकिन इसे और विस्तार दिया जाएगा। चंदौली के बलुआघाट, गाजीपुर के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया, स्टीमर घाट और डुंगरपुर, बलिया में सरायकोटा, भरौली, कंसपुर, मझौवा में जेटी बनेंगे। प्रत्येक जेटी पर तकरीबन एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे फायदे

जेटी से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। जलमार्ग से आने वाले सामान सस्ते होंगे। जेटी किनारे पर दो से ढाई मीटर गहरे पानी में होगी। जिसके सहारे बड़ी नाव पर उतरने चढ़ने में पर्यटकों को सहूलियत होगी। वर्तमान में रविदास और ललिता घाट पर छोटी जेटी का निर्माण किया गया है।

बनारस आने वालेे पर्यटकों को राजघाट, अस्सी घाट बदले रूप में नजर आएगा। गंगा की लहरों पर तैरती जेटी से गंगा नमो घाट का विहंगम दृश्य, आरती देखने का अलग ही आनंद होगा। पर्यटकों को नावों पर पहुंचाने के लिए जेटी लगाई जाएंगी।

आईडब्ल्यूएआई, वाराणसी के प्रभारी आरके सिंह सोलंकी ने कहा कि  15 जेटी के निर्माण को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। अगले माह निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed