फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: 16 coronas infected found including sister and child born during lockdown

जौनपुर : लॉकडाउन के दौरान पैदा हुई बच्ची और सगी बहन समेत 16 कोरोना संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Jul 2020 08:49 PM IST
सार

  • पीड़ितों में एक दंपती समेत पांच परिवारों के दस लोग शामिल
  • 660 हुई जिले में पॉजिटिव केस की संख्या, 138 कुल एक्टिव केस

विज्ञापन
Jaunpur: 16 coronas infected found including sister and child born during lockdown
कोरोना वायरस की जांच।

विस्तार

जौनपुर जिले में दस प्रवासियों समेत शुक्रवार को कोरोना के 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों में लॉकडाउन के दौरान पैदा हुई दो माह की बच्ची और तीन वर्षीय उसकी बहन भी शामिल हैं। इनके अलावा चार अन्य परिवारों के भी आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या अब 660 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 138 हैं।

विज्ञापन


जलालपुर के नाहरपट्टी धराव गांव में ट्रेन से 30 जून को एक परिवार मुंबई से आया था। सभी होम क्वारंटीन में थे। तीन जुलाई को सभी का सैंपल लिया गया था। इसमें दो माह की बच्ची और तीन वर्षीय उसकी बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चियों के पिता मुंबई में वायरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटी बच्ची का जन्म लॉक डाउन के दौरान ही मुंबई के एक अस्पताल में हुआ था। अस्पताल में कई दिनों तक उनका आना-जाना है। ऐसे में संभव है कि वहीं से संक्रमण हुआ हो।

विज्ञापन

बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी कोविड-19 अस्पताल में रखा जाएगा। इसी ब्लाक के जगापुर गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई में गैराज चलाता था। तीन जुलाई को वह कार से परिवार के साथ आया था। बयालसी इंटर कॉलेज में पूरे परिवार का सैंपल लिया गया था। इसमें एक तीन वर्षीय बच्ची और सात वर्ष के बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बरसठी के चकमलाई गांव में कोलकाता से एक जुलाई को आए अधेड़, खुटहन के मेडा गांव में पांच जुलाई को मुंबई से आए युवक, बरसठी के भोपतपुरा मगरा गांव में मुंबई से आई युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा डोभी के मंदूपुर गांव में मुंबई से आए युवक और रैंडम जांच में सैंपल देने वाले एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। 

बरसठी के महमूदपुर पट्टी में मुंबई से कार में दो जुलाई को आई किशोरी (14) और उसके भाई (18), मड़ियाहूं के गौहर बेलवा निवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बरसठी के रसूलहा परियत निवासी दंपती के परिवार के दो जुलाई को एक बच्ची कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 

केराकत के नालापार में दो जुलाई को एक युवक की अज्ञात बीमारी से मौत हुई थी। कोरोना का संदेह जताने पर परिवार व पासपड़ोस के लोगों का सैंपल लिया गया था। मृतक का भतीजा और पड़ोस की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 621 सैंपल के रिजल्ट आए। 

इसमें 16 पॉजिटिव हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने और उनके गांवों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 362 नए लोगों के भी सैंपल भी लिए गए। अब तक कुल 16083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 14555 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 1528 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed