फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   January 13 will be special for varanasi PM Modi inaugurate tent city after flagging off Ganga Vilas cruise

Varanasi: 13 जनवरी होगा बेहद खास, गंगा विलास को हरी झंडी दिखाने के बाद टेंट सिटी का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

Sun, 08 Jan 2023 04:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 04:27 AM IST
सार

13 जनवरी का दिन वाराणसी के लिए बेहद खास होगा। इस दिन पीएम मोदी  गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे गंगा पार रेती पर बसाई गई टेंट सिटी का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
January 13 will be special for varanasi PM Modi inaugurate tent city after flagging off Ganga Vilas cruise
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को सुबह 10.30 बजे सबसे लंबे जलमार्ग पर सफर के लिए गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे गंगा पार रेती पर बसाई गई टेंट सिटी का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मालवाहक जलयान को भी रवाना करने के साथ ही चार जेटी को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पोत, पत्तन, जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल वाराणसी के रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेेंगे।

विज्ञापन


रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में करीब एक हजार लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और सबसे पहले वे गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद टेंट सिटी के लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल जलमार्ग प्राधिकरण की कार्ययोजना की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल गंगा पार टेंट सिटी का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट सिटी के सैलानी तैरती हुई जेटी में लगाएंगे श्रद्धा की डुबकी

January 13 will be special for varanasi PM Modi inaugurate tent city after flagging off Ganga Vilas cruise
फ्लोटिंग बाथ कुंड में एक साथ 20 से 25 लोग कर सकेंगे सुरक्षित गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

टेंट सिटी में प्रवास करने वाले सैलानियों को सुरक्षित गंगा स्नान के  लिए तैरती हुई जेटी में कुंड की सुविधा भी मिलेगी। पर्यटक गंगा नदी में बने कृत्रिम कुंड में डुबकी लगाकर आस्था के साथ सुरक्षित माहौल में भी रहेंगे। तंबुओं के शहर के साथ फ्लोटिंग बाथ जेटी बनाई जा रही है, जिसे 15 जनवरी से पहले तैयार कर लिया जाएगा। इस कुंड के पास ही चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं।

टेंट सिटी में ठहरने वाले ऐसे पर्यटक, जिन्हें तैरना नहीं आता है, वे भी सुरक्षित गंगा स्नान कर सकेेंगे। सैलानियों के टेंट सिटी तक पहुंचने के लिए बनने वाली जेटी के एक हिस्से को तैरते हुए कुंड के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 20 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े कुंड में एक साथ 20 से 25 लोग सुरक्षित स्नान कर सकेंगे।

टेंट सिटी के एक क्लस्टर का निर्माण करा रही लल्लूजी एंड संस के प्रबंध निदेशक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीर्थाटन और गंगा स्नान करने वालों को सुरक्षित डुबकी लगाने के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाया जा रहा है। दो कलस्टर में निर्माण कर रही टेंट सिटी प्रावेग कम्यूनिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रोलिना बराड़ा ने बताया की फ्लोटिंग बाथ कुंड हर उम्र के लोगों को देखते हुए पूरी तरह सुरक्षित होगा।

उद्घाटन से पहले सरकारी कर्मचारियों का ट्रायल

January 13 will be special for varanasi PM Modi inaugurate tent city after flagging off Ganga Vilas cruise
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन होने से पहले टेंट सिटी में सरकारी कर्मचारी एक दिन का ट्रायल करेेंगे। इसमें वे एक रात प्रवास कर वहां की कमियों पर रिपोर्ट देंगे, ताकि पर्यटकों को उन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed