{"_id":"5e79e5808ebc3e77505a4383","slug":"janta-curfew-arrested-for-making-indecent-remarks-on-prime-minister-modi-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के दिन प्रधानमंत्री पर की सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू के दिन प्रधानमंत्री पर की सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
Tue, 24 Mar 2020 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक को जनता कर्फ्यू के दिन प्रदानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
भदोही जिले के औराई क्षेत्र में जनता कर्फ्यू के दिन थाली और ताली बजाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के बाड़ी बभनौटी गांव निवासी विभम शुक्ला ने जनता कर्फ्यू के दिन शाम पांच बजे सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के लिए अभद्र शब्द का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने धारा 504, 67 के तहत केस दर्ज करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन