फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jammu to Varanasi flight service may stop from June when direct flight started in April know reason

बढ़ेगी परेशानी: जून से बंद हो सकती जम्मू से वाराणसी की विमान सेवा, अप्रैल में शुरू हुई थी सीधी उड़ान, जानिए कारण

Fri, 13 May 2022 10:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 May 2022 10:37 AM IST
सार

यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने जम्मू व वाराणसी के बीच सीधी सेवा शुरू की थी। मई के शुरुआत में जाने वाले यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ, लेकिन जम्मू से वाराणसी आने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है। 

विज्ञापन
Jammu to Varanasi flight service may stop from June when direct flight started in April know reason
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी से मां वैष्णो देवी धाम जाने के लिए यात्रियों को मिलने वाली विमान सेवा जून से बंद हो सकती है। यात्रियों को उम्मीद थी यह सेवा अक्तूबर तक संचालित होगी। एयरलाइंस प्रतिनिधियों का कहना है कि दो माह का स्लॉट लिया गया था। आगे यात्रियों की संख्या के हिसाब से संचालन जारी भी रह सकता है।

विज्ञापन


उद्यमियों, ट्रैवल व टूरिज्म से जुड़े लोगों का कहना कि विमान संचालन बंद नहीं होना चाहिए। बल्कि लोगों के बीच विमान का प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा का पता चले और इसका लाभ उठा सके। इससे पर्यटन व उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने जम्मू व वाराणसी के बीच सीधी सेवा शुरू की थी।

विज्ञापन

जम्मू-वाराणसी रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम

जम्मू के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को विमान का संचालन होता है। इससे यात्रियों को ट्रेन के अलावा एक और विकल्प मिला था, लोग कम समय में जम्मू पहुंच रहे थे। इस रूट पर अप्रैल में यात्रियों की संख्या काफी कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

180 सीटर विमान में कभी 50 तो 60 यात्रियों की ही बुकिंग हुई। मई के शुरुआत में जाने वाले यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ, लेकिन जम्मू से वाराणसी आने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है। ट्रैवल एजेंसी संचालकों की माने तो यात्रियों की कमी के कारण विमान कंपनी संचालन बंद कर रही हैं।

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन ( उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि  कंपनी को विमान सेवा जारी रखनी चाहिए। शुरुआती दौर में यात्रियों की कमी है, लेकिन जब लोगों को सेवा के बारे में पता चलेगा तो संख्या बढ़ने लगेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उद्यमी देव भट्टाचार्या ने कहा कि  जम्मू व वाराणसी के बीच विमान सेवा बंद नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रियों की संख्या कम है तो तीन के बजाय एक दिन ही संचालन करें इससे धीरे-धीरे यात्री बढ़ने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed