{"_id":"62f49d16b880ae5d174f23b1","slug":"jammu-and-kashmir-lg-manoj-sinha-tied-rakhi-to-sister-abha-rai-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2022: जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बहन आभा राय से बंधवाई राखी, वादा किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2022: जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बहन आभा राय से बंधवाई राखी, वादा किया पूरा
Thu, 11 Aug 2022 11:39 AM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:39 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा राखी बंधवाने अपनी बहन आभा राय के घर पहुंचे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं। हर साल वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। इस बार फिर रक्षाबंधन पर आने का वादा निभाने वह आमडीह पहुंचे।
विज्ञापन
बहन से राखी बंधवाते जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी बहन से किया वादा निभाया और राखी बंधवाने आमडीह स्थित अपनी बहन आभा राय के घर पहुंचे। उप राज्यपाल राखी बंधवाने के बाद वाराणसी लौटेंगे। उप राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। आमडीह जाने वाले रास्ते पर साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं। उनकी बहन सोनभद्र में मधुपुर के समीप आमडीह में रहती हैं। प्रति वर्ष वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। पिछले वर्ष भी उप राज्यपाल बनने के बाद उनका आगमन हुआ था। इस बार फिर रक्षाबंधन पर आने का वादा निभाने वह आमडीह पहुंचे। उप राज्यपाल पहले वाराणसी स्थित एयरपोर्ट आएं। वहां से सड़क मार्ग से आमडीह पहुंचे।
एसडीएम रमेश कुमार ने उप राज्यपाल के आगमन की पुष्टि की थी। उधर, प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई है। गांव में सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर मुख्य मार्ग से आवास तक साफ-सफाई के अलावा सुरक्षा के इंतजाम किए गए।