फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha tied rakhi to sister Abha Rai in varanasi

Raksha Bandhan 2022: जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बहन आभा राय से बंधवाई राखी, वादा किया पूरा

Thu, 11 Aug 2022 11:39 AM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 Aug 2022 11:39 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा राखी बंधवाने अपनी बहन आभा राय के घर पहुंचे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं। हर साल वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं।  इस बार फिर रक्षाबंधन पर आने का वादा निभाने वह आमडीह पहुंचे। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha tied rakhi to sister Abha Rai in varanasi
बहन से राखी बंधवाते जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी बहन से किया वादा निभाया और राखी बंधवाने आमडीह स्थित अपनी बहन आभा राय के घर पहुंचे। उप राज्यपाल राखी बंधवाने के बाद वाराणसी लौटेंगे। उप राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। आमडीह जाने वाले रास्ते पर साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं। उनकी बहन सोनभद्र में मधुपुर के समीप आमडीह में रहती हैं। प्रति वर्ष वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। पिछले वर्ष भी उप राज्यपाल बनने के बाद उनका आगमन हुआ था। इस बार फिर रक्षाबंधन पर आने का वादा निभाने वह आमडीह पहुंचे। उप राज्यपाल पहले वाराणसी स्थित एयरपोर्ट आएं। वहां से सड़क मार्ग से आमडीह पहुंचे। 
विज्ञापन


एसडीएम रमेश कुमार ने उप राज्यपाल के आगमन की पुष्टि की थी। उधर, प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई है। गांव में सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर मुख्य मार्ग से आवास तक साफ-सफाई के अलावा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed