फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jam in varanasi

हाइवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, जनता रही परेशान

Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
jam in varanasi
हाइवे पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन जाम से लोग हांफ रहे हैं। शुक्रवार को विश्वसुंदरी पुल से अखरी चौराहे से आगे तक लगभग 10 किमी का लंबा जाम लगा रहा। हाइवे का मुख्य मार्ग जाम होने के बाद गाड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते सर्विस लेन भी जाम हो गया, जिससे छुड़ाने में स्थानीय पुलिस व एनएचएआई के कर्मचारी हांफ गए।
विज्ञापन

जाम के चलते राहगीर और एंबुलेंस भी फंसे रहे। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बृहस्पतिवार रात में भी टेंगरा मोड़ से लेकर हाईवे और मिर्जापुर रूट पर जाम से यातायात प्रभावित था। हाइवे पर जाम न लगे, इसके लिए डाफी से मोहनसराय और राजातालाब तक ट्रैफिक पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। हाइवे पर भीषण जाम लगने के कारण नुवांव स्थित सब्जी मंडी में खरीदारों और माल बेचने पहुंचने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि जाम न लगे इसका ध्यान रखा जा रहा है। डाफी टोल प्लाजा से बिना चिप लगी गाड़ियों से डबल सरचार्ज वसूला जा रहा है, जिसको लेकर गाड़ी चालकों और टोल कर्मियों में नोकझोंक भी हो रही है। वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़ा करने से सर्विस लेन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो इंट्री खुलने के इंतजार में लग रहा वाहनों का कतार
मोहनसराय से राजातालाब केे बीच हाइवे किनारे रहने वाले ग्रामीणों के अनुसार सड़क के किनारे ट्रकों का अड्डा बन गया है, जो नो इंट्री खुलने के इंतजार में 2-2 दिन तक खड़े रहते हैं। शिकायत पर ट्रैफिक एसपी श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पर फैंटम व टीआई ने बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया। कुछ वाहनों का चालान भी किया गया। एसपी ट्रैफिक ने ट्रांसपोर्टरों व भारी वाहन स्वामियों व चालकों से अपील की है कि भारी वाहनों को नो इंट्री से पहले पेट्रोल पंप, ढाबा आदि के अंदर ही खड़ा करें, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed