चालक की नाराजगी ने यात्रियों को दो घंटे किया परेशान, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को छोड़ चला गया चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का लोको पायलट गुरुवार को ओवर ड्यूटी से नाराज होकर ट्रेन को शिवपुर स्टेशन पर खड़ी कर चला गया। उसके ट्रेन आगे ले जाने से इंकार करने पर कैंट रेलवे स्टेशन से दूसरा लोको पायलट भेजा गया। इस बीच ठहराव न होने के बावजूद ट्रेन दोपहर 1:12 बजे से 3:12 बजे तक शिवपुर स्टेशन पर ही खड़ी रही और यात्री खासे परेशान हुए।
अमृतसर से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस टाटानगर जा रही थी। लखनऊ के लोको पायलट एसके तिवारी ट्रेन लेकर शिवपुर स्टेशन पहुंचे तो आगे की लाइन क्लीयर नहीं थी। इस वजह से ट्रेन रोकनी पड़ी। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन तक ले जाने से मना कर दिया।
एसके तिवारी का कहना था कि उनकी ड्यूटी 11 घंटे 30 मिनट से अधिक हो गई है। शिवपुर स्टेशन मास्टर की सूचना पर कैंट स्टेशन से वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस का लोको पायलट शिवपुर स्टेशन भेजा गया। 3:12 बजे लोको पायलट ट्रेन लेकर चला और 3:50 बजे कैंट स्टेशन पहुंचा। इस संबंध में पूछे जाने पर स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि ट्रेन खड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी। प्रकरण में लखनऊ मंडल के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
उपासना एक्सप्रेस को आगे बढ़ाने से नाराज
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस निर्धारित समय से तकरीबन चार घंटे की देरी से शिवपुर स्टेशन पहुंची थी। समय से चल रही देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस पीछे से आई तो जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोककर उसे रवाना कर दिया गया। शिवपुर स्टेशन के परिचालन विभाग के कर्मियों के अनुसार जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का चालक इसे लेकर भी खासा नाराज था।