फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ITI students will train in hospitals, health centers

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रेनिग करेंगे आइटीआइ छात्र

Sun, 30 May 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ITI students will train in hospitals, health centers
राजकीय आईटीआई के छात्रों को अब प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चिकित्सा विभाग के सहयोग से सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में आन जॉब प्रशिक्षण कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें मानदेय के साथ-साथ सुरक्षा के लिए बीमा भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी इस प्रशिक्षण में मरीजों के जांच इलाज सहित अन्य जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक संस्थान करौदी के प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के साथ हुई मीटिंग में वाराणसी के साथ-साथ प्रयागराज, मेरठ, बस्ती मंडल के व्यवसायिक शिक्षण कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम और नर्सिंग स्टाफ को पूरा करने के लिए चिकित्सा विभाग के सहयोग से छह व्यवसायों का प्रशिक्षण प्रदान कराने का निर्णय लिया गया है। समीक्षा बैठक में आईटीआई की ओर से हेल्थ सेंटर, शिशिक्षु प्रशिक्षण, कौशल विकास की स्थिति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भी जानकारी दी गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण के सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से सीडीओ स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए इस तरह का निर्देश दिया गया है। राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कराया जाएगा। बैठक में व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार,संयुक्त निदेशक भगवत दयाल, नोडल प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed