Summer special train: इस गर्मी हिल स्टेशन जाने का है प्लान तो पढ़ें ये खबर, ट्रेनों में वेटिंग, विमानों का ऐसा
वाराणसी और पीडीडीयू नगर स्टेशन से नार्थ ईस्ट की ओर जाने वाली ट्रेनों में मई तो छोड़िए जून तक स्लीपर और एसी में कंफर्म टिकट नहीं है। न्यूजलपाई गुड़ी को जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच में 30 जून तक वेटिंग है। वाराणसी से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में सीट खाली नहीं है।
विस्तार
गर्मी के इस सीजन में हिल स्टेशन या फिर अन्य महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे की ओर से संचालित समर स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हैं। ऐसे में यात्रियों को प्राइवेट बस या विमान सेवा का सहारा लेना पड़ रहा है, जो उनकी जेब को और ढीली कर रही है।
यह भी पढ़ें- IMS BHU ने किया कमाल: डॉक्टरों ने बदला हृदय की महाधमनी का रास्ता, पहली बार हुई ऐसी सर्जरी, महिला स्वस्थ्य
वाराणसी और पीडीडीयूनगर स्टेशन से नार्थ ईस्ट की ओर जाने वाली ट्रेनों में मई तो छोड़िए जून तक स्लीपर और एसी में कंफर्म टिकट नहीं है। न्यूजलपाई गुड़ी को जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच में 30 जून तक वेटिंग है। वाराणसी से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। साप्ताहिक शुरू हुई जम्मूतवी-वाराणसी स्पेशल में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। हरिद्वार, नैनीताल की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग हैं।
इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, पुणे, गोवा, जयपुर, उदयपुर और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए खूब मारामारी मची है। इन शहरों के लिए रेलवे ने साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, लेकिन सभी श्रेणी में यात्रियों को सिर्फ वेटिंग ही हाथ लग रही है। सिर्फ वहीं यात्री सफर कर पा रहे हैं, जिन्होंने एक माह पूर्व ही टिकट की बुकिंग करा रखी थी। कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण टिकट केंद्र की स्थिति यह है कि तत्काल का काउंटर खुलते ही बंद हो जा रहा है। सेकेंड भर में ही ट्रेनों की सीटें फुल हो जा रहीं हैं।
आधा दर्जन से अधिक चल रही हैं समर स्पेशल ट्रेनें
बनारस स्टेशन के रेलवे आरक्षण केंद्र के सीआरएस के अनुसार मुंबई, दिल्ली, बठिंडा, उद्यना, दक्षिण भारत, जम्मूतवी के लिए आधा दर्जन से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। मगर, हाल यह है कि किसी भी ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है। अधिकतर ट्रेनों में तो रिग्रेट है, जिसमें आप वेटिंग टिकट भी नहीं ले पाएंगे। टूर एंड ट्रवेल कारोबार से जुड़े अभिषेक सिंह बताते हैं कि यदि आप हिल स्टेशन घूमने की योजना बना रहे हैं तो फिर ट्रेनों का आसरा छोड़ दीजिए। क्योंकि ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना बहुत मुश्किल है। समर स्पेशल ट्रेनें भी हाउस फुल चल रही हैं।
जिन्होंने पूर्व में टिकट बुकिंग कराई है, उन्हें कोई परेशानी नहीं है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हो। - अशोक कुमार, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल