फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Isha increased the honor of Kashi by passing the PCS-J exam

Varanasi News: सुलतानपुर के लिए पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर ईशा ने बढ़ाया काशी का मान

Thu, 31 Aug 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Isha increased the honor of Kashi by passing the PCS-J exam
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इसमें ईशा राय और हिमांशु वर्मा ने जिले का मान बढ़ाया है। ईशा ने 100वीं रैंक हासिल की है। वहीं, हिमांशु को 184वीं रैंक मिली है। मूलरूप से सुंदरपुर निवासी ईशा बीएचयू से बीएएलएलबी कर 2020 में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। इस समय अपनी माता सीमा राय के साथ मुंबई में हैं। वह सेबी में लीगल ऑफिसर पद पर तैनात हैं। ईशा ने बातचीत में सफलता का श्रेय बिहार में न्यायिक सेवा में कार्यरत चाचा विवेक राय को दिया है। ईशा ने बताया वर्ष 2015 में जब वह बीए एलएलबी कर रही थीं, उसी समय पिता आलोक राय का निधन हो गया। बाद लगा कि पढ़ाई नहीं हो पाएगी, लेकिन माता ने हौसला बढ़ाया और आज लक्ष्य को पाकर बहुत खुश हैं।

मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी अनिल कुमार वर्मा के बेटे हिमांशु ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीए एलएलबी किया। इसके बाद बीएचयू से एलएलएम करने के बाद वर्तमान समय में विधि संकाय में शोध कर रहे हैं। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed