फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Invitation to Amitabh Thakur to come to SubhaSP

अमिताभ ठाकुर को सुभासपा में आने का निमंत्रण

Sun, 22 Aug 2021 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Invitation to Amitabh Thakur to come to SubhaSP
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को खुला निमंत्रण है कि वे हमारी पार्टी में आएं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान करने वाले अमिताभ ठाकुर को अपनी पार्टी में आने का ऑफर दिया। चुनाव प्रचार के लिए गोरखपुर जाते समय अमिताभ ठाकुर को नजरबंद करने के सवाल पर कहा कि भाजपा सच का सामना करने से भाग रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अगर कोई समाज में सही बात बोलने का काम कर रहा है तो उसे नजरबंद किया जा रहा है, उसके शिकार अमिताभ ठाकुर हैं। भाजपा के खिलाफ कौन कौन है इसका पता 27 अक्टूबर चल जाएगा। उसी दिन हम चुनाव की घोषणा करेंगे। सभी लोग भाजपा की नीतियों के खिलाफ हैं। 2022 में भाजपा का यूपी से सफाया तय है। अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों पर कहा कि इस देश में पैदा होकर दूसरे देश क्यों गए। अपने देश का पैसा दूसरे देश में क्यों लगा रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को यहीं काम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागीदारी मोर्चा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी: ओमप्रकाश
रोहनिया विधानसभा में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी मोर्चा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता केवल बूथ मजबूत करें। हम सरकार बनाकर आपको सौगात देंगे। भाजपा के बहकावे में न आए, वह बहकाने वाली पार्टी है। 25 किलो के झोले में 5 किलो अनाज देने वाली पार्टी है। भाजपा नागनाथ है जो सटेगा उसे डस लेती है। सरकार बनाकर घरेलू बिजली पांच साफ तक माफ, शराबबंदी को लागू किया जाएगा। मुख्य वक्ताओं में शशिप्रताप सिंह, राजेश यादव, डा. बलिराज राजभर, शिवलाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed