फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation of development works done 10 years ago in Kaparforwa

कपरफोरवा में 10 वर्ष पूर्व हुए विकास कार्यों की हुई जांच

Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation of development works done 10 years ago in Kaparforwa
आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत कपरफोरवा में बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश पर 10 वर्ष पूर्व हुए विकास कार्यों की जांच करने खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल व जेई पहुंचे। शिकायत कर्ता ने आरोप था कि पूर्व ग्राम प्रधान ने पुराने खड़ंजे को ही नया खड़ंजा दिखाकर ग्राम पंचायत निधि से पैसा निकाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों और शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जांच टीम को ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व प्रधान ने केवल 100 मीटर खड़ंजा लगवाया था। शिकायतकर्ता का आरोप गलत है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि मनरेगा के कार्यों के लिए टेंट खरीदा गया था। साक्ष्य के लिए ग्राम पंचायत द्वारा फोटो उपलब्ध कराया गया। मिट्टी कार्य की शिकायत का मनरेगा मजदूरों ने काम की पुष्टि की। जांच अधिकारी खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि जांच की गई है और अभिलेखों को तलब किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी श्रीकांत उपाध्याय, पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान अजय कुमार कनौजिया, रोजगार सेवक दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------
विरोध के चलते पैमाइश करने गई राजस्व टीम वापस लौटी
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के नहवानीपुर गांव में बुधवार की दोपहर बाद लेखपालों की टीम एवं पुलिस को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। गांव के ही राज कुमार कनौजिया अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उप जिलाधिकारी राजातालाब को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर हल्का लेखपाल राजेंद्र प्रसाद अपने सहयोगियों व दो पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पैमाइश करने गए थे। पैमाइश के दौरान हल्का लेखपाल पर गलत ढंग से नाप करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया। इससे पुलिस एवं राजस्व टीम को बिना पैमाइश किए पास लौटना। वहीं थानाध्यक्ष अनिल मिश्र का कहना थ कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पुलिस कर्मी किसके आदेश से गए इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed