फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   investigation of dance case of nurse and staff in Varanasi district hospital

अस्पताल में डांस करने का मामला: वायरल वीडियो को पहले बताया एडिट, बाद में कर्मचारियों ने मानी गलती

Thu, 21 Nov 2024 10:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Nov 2024 10:10 AM IST
सार

वाराणसी में जिला अस्पताल में डांस मामले में जांच टीम ने कैमरे की निगरानी में बयान दर्ज किए। इस दौरान कर्मचारियों ने पहले वायरल वीडियो को एडिट बताया। लेकिन, बाद में वीडियो दिखाने पर कर्मचारियों ने गलती मानी।

विज्ञापन
investigation of dance case of nurse and staff in Varanasi district hospital
जिला अस्पताल के कर्मचारी ठुमका लगाते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के प्रमोशन की पार्टी में अस्पताल के ड्रेस में स्टाफ नर्स, कर्मचारियों के डांस करने के मामले की जांच करने चार सदस्यीय टीम अस्पताल पहुंची। यहां सीएमएस के कमरे में कैमरे की निगरानी वीडियो में दिखने वाले कर्मचारियों का बयान दर्ज किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पहले तो कर्मचारियों ने वायरल वीडियो को एडिट बताया, जब जांच कमेटी ने वीडियो में डांस करते दिखाया जिसमें अस्पताल में डांस होने की पुष्टि हो रही थी, तब कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी। अब मामले में कार्रवाई का इंतजार है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों के प्रमोशन को लेकर पिछले सप्ताह बुधवार को स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों के हिंदी, भोजपुरी गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को जांच और कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन


सीएमओ की ओर से गठित मंडलीय अस्पताल के डॉ.सत्येन राय की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी (अध्यक्ष के अलावा शास्त्री अस्पताल के सीएमएस डा. गिरीश चंद्र, सीएचसी चौकाघाट की अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी और एडिशनल सीएमओ डॉ.एसएस कन्नौजिया) ने वीडियो में डांस करते दिखने वाले सभी कर्मचारियों और स्टाफ नर्स का बयान दर्ज किया। जैसे ही टीम ने जैसे ही कर्मचारियों को वीडियो दिखाया तो उन्होंने पहले तो एडिट वीडियो बताया, बाद में कमेटी ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की तो गलती मानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जांच टीम ने बुधवार की देर शाम तक अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। इस बारे में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि टीम की ओर से जो रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को भेजी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed