फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   International footballer Naseem India passed away in varanasi

Naseem Ahmed Khan: काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर का निधन, 1962 में जापान में खेला था मैच

Wed, 16 Oct 2024 12:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 16 Oct 2024 12:21 PM IST
सार

Varanasi News: काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अहमद खान नहीं रहे। नसीम ने वाराणसी के दालमंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन
International footballer Naseem India passed away in varanasi
काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम इंडिया (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वाराणसी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अहमद खान का बुधवार को निधन हो गया। 74 वर्षीय नसीम ने दालमंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका जनाजा दालमंडी से नई सड़क के सूरजकुंड कब्रिस्तान तक गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

नसीम अहमद खान नसीम इंडियन के नाम से प्रसिद्ध थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि 1962 में यूथ इंडिया गेम खेलने जापान की राजधानी टोक्यो गए थे। वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। काशी से फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वो पहले खिलाड़ी थे। इसी के बाद उन्होंने अपने नाम में नसीम इंडियन जोड़ लिया। उनके बेटे नसीम अहमद भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर हैं।

विज्ञापन


ईस्टर्न रेलवे को फुटबॉल चैंपियन बनाने वाले कैप्टन
नसीम अहमद खान ईस्टर्न रेलवे को फुटबॉल चैंपियन बनाने वाले कैप्टन थे। कई साल तक वे इस टीम के कैप्टन रहे। आजीवन ईस्टर्न रेलवे की ओर से ही फुटबॉल खेलते रहे। कालका एक्सप्रेस में टीटी के तौर पर भी नौकरी की। उनकी ट्रेन कालका से चलकर मुगलसराय तक आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed