फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up school holiday 23 october mlc election district wise list

यूपी के कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद: गाजियाबाद से लखनऊ तक अवकाश, इन जिलों में नहीं खुलेंगे शिक्षण संस्थान

Thu, 22 Oct 2026 10:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 10:06 PM IST
सार

मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, लखनऊ मंडल, गोरखपुर और प्रयागराज समेत विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
up school holiday 23 october mlc election district wise list
यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के चलते शुक्रवार, 23 अक्तूबर को कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, लखनऊ मंडल, गोरखपुर, कासगंज और प्रयागराज समेत विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

गाजियाबाद में नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी
गाजियाबाद में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक के परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ समेत चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के चलते मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर में भी कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश के दायरे में परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के विद्यालय भी शामिल हैं।

विज्ञापन

लखनऊ मंडल में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के कारण लखनऊ मंडल के सभी स्कूल-कॉलेजों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों के अलावा महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। वैध मतदाताओं को मतदान के लिए सवेतन अवकाश देने के निर्देश दिए गए हैं।

गोरखपुर और प्रयागराज में भी बंद रहेंगे स्कूल
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते गोरखपुर में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी शुक्रवार को अवकाश रहेगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed