फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspired by Japan, Shivprasad Gupta established Vidyapeeth

जापान से प्रेरित होकर शिवप्रसाद गुप्त ने की विद्यापीठ की स्थापना

Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Inspired by Japan, Shivprasad Gupta established Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 101वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यापीठ के संस्थापकों को नमन करने के साथ ही उनके योगदानों को स्मरण किया गया। गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्र रत्न बाबू शिवप्रसाद के पौत्र अंबुज गुप्ता ने कहा कि बाबूजी को काशी विद्यापीठ खोलने की प्रेरणा जापान से मिली। इसकी नींव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रखी थी।
विज्ञापन

राष्ट्ररत्न के पौत्र ने राष्ट्ररत्न द्वारा लिखी गई पुस्तकों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कराने का प्रस्ताव भी रखा जिसपर कुलपति ने अपनी सहमति भी दे दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. भगवान दास के पौत्र डॉ. पुष्कर रंजन ने कहा कि भगवान दास का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और हम सभी को इससे सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए प्रेरणा का दिन है और हम इस प्रेरणा से काशी विद्यापीठ को आगे ले जाएंगे। इस दौरान प्रो. निरंजन कुमार सहाय, डॉ. सुनीता पांडेय, संतोष कुमार शर्मा, डॉ. बंशीधर पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के बीच होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेता तथा उपविजेता को ट्राफी, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गूंज उठा जय काशी विद्यापीठ, भारत माता की जय
स्थापना दिवस पर सुबह परिसर में झांकी और शोभायात्रा निकाली गई। महात्मा गांधी, बाबू शिवप्रसाद गुप्त, लाल बहादुर शास्त्री, आचार्य नरेंद्रदेव सहित महापुरुषों के चित्रों के साथ छात्र-छात्राओं ने रंगबिरंगे परिधानों में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय और जय काशी विद्यापीठ जैसे नारे गूंजते रहे। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में निकली झांकी जवाहरलाल नेहरू क्रीड़ांगन से जेके महिला छात्रावास तक गई। झांकी के आगे चल रहे एनसीसी के छात्रों ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी के साथ मना स्थापना दिवस
ललित कला विभाग में स्थापना दिवस समारोह पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. एके त्यागी ने किया। प्रदर्शनी में प्रदेश के 40 कलाकारों द्वारा निर्मित 80 चित्र लगाए गए थे। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में राष्ट्ररत्न शिव प्रसाद गुप्त, लाल बहादुर शास्त्री, चंद्र शेखर आजाद, आचार्य नरेंद्र देव, भगवान दास, मनमथनाथ गुप्त, कमलापति त्रिपाठी, रामकृष्ण हेगड़े आदि छात्र जीवन से जुड़े अनेक विभूतियों के चित्र इस प्रदर्शनी के आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं। प्रदर्शनी 12 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed