फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspire Award 33 child scientists selected from 24 schools, 500 children applied for the exhibition

इंस्पायर अवॉर्ड: 24 स्कूलों से 33 बाल वैज्ञानिक चयनित, प्रदर्शनी के लिए 500 बच्चों ने किया था आवेदन

Thu, 12 Jan 2023 12:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Jan 2023 12:01 PM IST
सार

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड देने की योजना है। जिला, मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाई जाती है। 500 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्ट ऑनलाइन ही संबंधित पोर्टल पर भेजा था। 

विज्ञापन
Inspire Award 33 child scientists selected from 24 schools, 500 children applied for the exhibition
इंस्पायर अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जिले के 24 विद्यालयों से 33 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। जनपदीय प्रदर्शनी के लिए चयनित बच्चों को प्रोजेक्ट और मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये की धनराशि बैंक खाते में दी जाएगी। 
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड देने की योजना है। जिला, मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाई जाती है। 500 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्ट ऑनलाइन ही संबंधित पोर्टल पर भेजा था। 
विज्ञापन

योजना के जिला नोडल प्रभारी प्रभात कुमार चौरसिया ने बताया कि 33 बाल वैज्ञानिकों में सेंट केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सनबीम इंग्लिश स्कूल वरुणा से तीन-तीन छात्र जबकि युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर, सनबीम स्कूल, सनबीम हॉस्टल सनसिटी में दो-दो छात्र चयनित हुए हैं। 18 विद्यालयों से एक-एक छात्रों का चयन हुआ है। प्रदर्शनी की तिथि जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed