{"_id":"6401fff834eca3789604dca7","slug":"innocents-post-mortem-report-found-broken-neck-bone-facial-injury-varanasi-news-c-20-vns1013-88774-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बालिका की गर्दन की हड्डी टूटी, चेहरे पर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बालिका की गर्दन की हड्डी टूटी, चेहरे पर चोट
विज्ञापन
बालिका की गर्दन की हड्डी टूटी, चेहरे पर चोट
- मौत की वजह साफ नहीं, दो संदिग्धों से पूछताछ
- फॉरेंसिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पहलू का पुरा क्षेत्र की बालिका (11) की मौत की गुत्थी उलझ गई है। तकरीबन चार घंटे से ज्यादा समय तक हुए पोस्टमार्टम के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसकी मौत की असल वजह क्या थी। बालिका की गर्दन की हड्डी टूटी मिली और चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए अब बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय भी मांगी है। वहीं, पुलिस इलाके के ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। कैंट थाना क्षेत्र के पहलू का पुरा इलाके में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा बुधवार की सुबह घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। बृहस्पतिवार को घर के पास ही खंडहर से उसका शव बरामद किया गया।
कोट
मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बालिका के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई थी, यह भी स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय मांगी गई है। क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।- संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
घर के आसपास के करीबी की ही संलिप्तता
पुलिस की अब तक की पड़ताल के अनुसार, बालिका की मौत के मामले में उसके घर के आसपास के किसी करीबी की ही संलिप्तता है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई बाहरी होता तो शव को बालिका के घर के पास स्थित खंडहर में ठिकाने न लगाया होता। पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ कर घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।