फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inner Wheel Club Swarn Manjari honored female teachers

Varanasi News: इनरव्हील क्लब स्वर्ण मंजरी ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Tue, 08 Sep 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club Swarn Manjari honored female teachers
इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी स्वर्ण मंझरी की ओर से शिक्षिकाओं का सामान। स्रोत स्वयं
इनरव्हील क्लब वाराणसी स्वर्ण मंजरी ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस मनाया। यह कार्यक्रम सिगरा के एक होटल में हुआ। इस अवसर पर सेंट जॉन्स की 12 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष रंजना ओझा और पीडीसी ममता द्विवेदी ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और सर्टिफिकेट देकर अतिथियों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। षड्ज संगीत अकादमी की छात्राओं ने नृत्य नाटिका और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्याओं ने भी प्रस्तुतियां दीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रिचा पाठक पहले स्थान पर, विजया बाजपेई दूसरे और रोशनी अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर रैंप वॉक और क्विज कार्यक्रम भी हुए। संचालन सुषमा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed