{"_id":"63e943ce855f07a49a0cb7ec","slug":"injured-medical-store-operator-gave-tahrir-for-action-varanasi-news-vns6983080155-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लंका में मारपीट--------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लंका में मारपीट--------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका स्थित मालवीय चौराहा से नरिया मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर संचालक और कुछ युवकों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया और कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद बीएचयू हॉस्पिटल के छोटे गेट के समीप लंका से नरिया मार्ग पर जमकर ईंट-पत्थर चले और एक मेडिकल स्टोर संचालक घायल हो गया। जहां मारपीट और पथराव की घटना हुई, उससे चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस पिकेट भी है।
मारपीट और पथराव में घायल लंका निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सिद्धार्थ सोनकर उर्फ बाबू ने बताया कि शनिवार की आधी रात बाद वह अपनी दवा की दुकान बंद कर खड़ा था। उसी दौरान 15 से 20 युवक आए। उन सभी ने कहा कि दुकान खोलो तो उसने रात ज्यादा होने का हवाला दिया। इस पर सभी गालीगलौज करते हुए उसे मारने लगे। मारपीट करने वालों में से कुछ युवकों ने पथराव भी किया। मारपीट करने वाले युवकों की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हुई है। वहीं, मारपीट की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।