फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ining a garland.

Varanasi News: शिक्षक एमएलसी में सपा के लाल बिहारी 4898 मतों से आगे, जीत लगभग तय, माला पहनकर घूमे

Wed, 28 Oct 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ining a garland.
पहले चक्र में लाल बिहारी को 10958 और प्रमोद को 6060 मत, सुबह छह बजे से शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन

50-50 के बंडल बनाने में लगा पूरा दिन, स्नातक सीट की गणना जारी


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने बढ़त बना ली है। प्रथम चक्र के मतों की गणना में उन्हें 10958 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत मिले। दोनों के बीच 4898 मतों का अंतर है। सपा प्रत्याशी की जीत लगभग तय है। प्रशासन की ओर से अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव बढ़त में हैं। विवरण पत्र के अनुसार, शिक्षक सीट पर 22943 वैध मत मिले, जबकि 1441 मत निरस्त किए गए। प्रथम अधिमान के मतों में लाल बिहारी यादव को 10958 और भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत मिले हैं। प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह को 108 और देव नारायण सिंह को 108 मत मिले हैं। पहले चक्र में लाल बिहारी यादव को 6941, प्रमोद कुमार मिश्रा को 3005, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 1696, धर्मेंद्र कुमार यादव को 626, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 303, चेतनारायण दुबे को 271, डॉ. कपिल अस्थाना को 129, संजय राय निष्पक्ष को 93, अक्षय सिंह को 25 और देव नारायण सिंह को 55 मत मिले। दूसरे चक्र में लाल बिहारी को 4017 और प्रमोद मिश्रा को 3055 मत मिले। दोनों चक्रों को जोड़ने पर आंकड़े सामने आए।
सुबह से शुरू हुई बंडलिंग, शाम चार बजे तक चला काम
मतगणना कर्मी सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच ही पहड़िया मंडी पहुंचना शुरू हो गए थे। शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट के लिए 14-14 टेबल लगाई गई थीं। मतपेटियों से निकाले गए मतपत्रों को 50-50 के बंडल में तैयार किया गया। शिक्षक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग का काम शाम करीब चार बजे तक चला। इसके बाद वैध और अवैध मतपत्रों की जांच कर प्रथम चक्र के आधार पर मतों को प्रत्याशियों के खाते में रखने की प्रक्रिया शुरू हुई। वरीयता क्रम के आधार पर मतगणना होने के कारण सामान्य चुनाव की तुलना में प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। शिक्षक सीट के पहले रुझान रात करीब 11 बजे के आसपास सामने आए। इसके बाद सपा खेमे में उत्साह बढ़ गया। समर्थकों की ओर से लाल बिहारी यादव को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया, हालांकि प्रशासन की ओर से जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। सभी वोटों के मिलान करने के बाद उन्हें रात करीब 3 बजे प्रमाणपत्र देने की बात कही गई।
विज्ञापन

टेबलों के पास हंगामा, समर्थकों ने प्रमाणपत्र देने की मांग की
रात में मतगणना स्थल पर टेबल नंबर 2, 3, 4 और 11 के पास हाथ में पर्ची लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। देर रात सपा समर्थकों ने भी हंगामा करते हुए शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी को जल्द जीत का प्रमाणपत्र देने की मांग की। मतगणना स्थल के बाहर पूरे दिन सपा और भाजपा समर्थकों का जमावड़ा रहा। दोनों दलों के समर्थकों ने अपने-अपने टेंट लगाए थे। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। अधिकृत पासधारकों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में ब्लैक पेन के इस्तेमाल पर आपत्ति
शिक्षक एमएलसी के मतदान में चंदौली के चहनियां क्षेत्र के बूथ नंबर 27, मतदान केंद्र 33 पर ब्लैक पेन के इस्तेमाल का मामला भी सामने आया। चुनाव आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मतपत्र पर निर्धारित पेन से ही मतदान किया जाना था। ब्लैक पेन के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई गई है। इसे लेकर संबंधित मतदान केंद्र के मतों के संबंध में निर्वाचन अधिकारी स्तर से निर्णय लिया जाना है। चुनाव निरस्त होने की स्थिति अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है।

आठ जिलों के मतपत्रों की हो रही गणना
वाराणसी खंड में वाराणसी के अलावा जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही के मतपत्रों की गणना हो रही है। शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। शिक्षक सीट पर प्रथम अधिमान के मतों का ब्योरा सामने आने के बाद अब निर्वाचन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की गणना होगी। वहीं, स्नातक सीट पर मतपत्रों की बंडलिंग और गणना का काम देर रात तक जारी रहा। स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article