{"_id":"6ae108e66df09c47020ba276","slug":"inequality-and-discrimination-at-iits-will-be-monitored-equal-opportunities-will-be-ensured-on-campus-varanasi-news-c-20-vns1022-1595677-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईआईटी में असमानता और भेदभाव पर होगी निगरानी, कैंपस में मिलेंगे बराबर के मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईआईटी में असमानता और भेदभाव पर होगी निगरानी, कैंपस में मिलेंगे बराबर के मौके
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में असमानता और भेदभाव की समस्या पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी छात्रों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों को बराबर का अवसर दिलाने और उनके समन्वय के लिए पांच सदस्यों का एक प्रकोष्ठ बनाया गया है, जिसका नाम समान अवसर प्रकोष्ठ होगा। वहीं पुरानी समिति समाप्त कर दी गई है। कुलसचिव कार्यालय (सामान्य प्रशासन) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर बताया गया है कि जुलाई 2023 में स्थापित समानता, विविधता तथा समावेशन समिति’ को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अब समान अवसर प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. मनोज कुमार मंडल होंगे।
यह प्रकोष्ठ संस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों, आरक्षण व अन्य मामलों का समाधान करने वाली मौजूदा समितियों और संपर्क अधिकारियों के साथ समन्वय बनाएगा। वंचित समूहों के लिए उपलब्ध अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देगा। नए प्रकोष्ठ से जुड़े इस बदलाव की जानकारी संस्थान के सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, मुख्य सतर्कता अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
इनको बनाया गया है सदस्य
जानपद अभियांत्रिकी विभाग की डॉ. रोजलीन साहू, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. यादविंद्र सिंह जोशन और कंप्यूटर एंड इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ तकनीकी अधीक्षक डॉ. राम प्रसाद मन्ना को प्रकोष्ठ का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, उप-कुलसचिव (प्रशासन-III) को इस प्रकोष्ठ का सदस्य सचिव बनाया गया है।