फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indresh Kumar said Salman Khurshid has tried to abuse Hindi and Hindutva

इंद्रेश कुमार बोलेः हिंदी और हिंदुत्व को गाली देने की कोशिश की है सलमान खुर्शीद ने, सनराइज ओवर अयोध्या लिखकर सिर्फ पाप कमाया 

Thu, 11 Nov 2021 10:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 10:35 PM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं से अपील है कि वह अपने अज्ञान के अंधकार और क्रूरता को न फैलाएं। 

विज्ञापन
Indresh Kumar said Salman Khurshid has tried to abuse Hindi and Hindutva
इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब सनराइज ओवर अयोध्या पर उठे विवाद पर कहा कि सलमान खुर्शीद ने हिंदी और हिंदुत्व को गाली देने की कोशिश की है।

विज्ञापन


हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना संविधान, धर्मनिरपेक्षता, मानवता, लोकतंत्र और परंपराओं का अपमान है। उन्होंने यह किताब लिखकर सिर्फ पाप और अपराध कमाया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस 1947 में भारत के विभाजन के हस्ताक्षर की गुनहगार है।
विज्ञापन


इसलिए उनको गुनाह करने की आदत हो गई है। इसी वजह से कांग्रेस ने देश को अविकसित, पिछड़ा और गरीब देश बना दिया था। सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं से अपील है कि वह अपने अज्ञान के अंधकार और क्रूरता को न फैलाएं। अगर सलमान खुर्शीद समझदार इंसान होंगे और उनके पास विवेक होगा तो वह जरूर अपनी गलती महसूस करेंगे। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो समझ लेना चाहिए कि वह कैसे इंसान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed