{"_id":"62d0046d8695da71537d79bf","slug":"indigo-plane-going-from-pune-to-ranchi-diverted-and-landed-at-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पुणे से रांची जा रहा इंडिगो का विमान डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा, डेढ़ घंटे रुका रहा जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पुणे से रांची जा रहा इंडिगो का विमान डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा, डेढ़ घंटे रुका रहा जहाज
Thu, 14 Jul 2022 05:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:26 PM IST
सार
पुणे से रांची जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 147 यात्रियों को लेकर रांची पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। आधे घंटे तक विमान रांची हवाई क्षेत्र में आसमान में चक्कर लगाता रहा। मौसम में सुधार न होने के कारण और फ्यूल खत्म होने की स्थिति में 7:50 बजे एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) द्वारा विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह 8:20 बजे विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। वाराणसी एयरपोर्ट पर यह विमान करीब डेढ़ घंटे तक रूका रहा। बाद में रांची एयरपोर्ट पर मौसम साफ होने के बाद 9:50 बजे विमान ने वाराणसी से रांची के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक अन्य विमान 6ई7561 भी कोलकाता से रांची पहुंच गया था। मौसम खराब होने के कारण उस विमान को भी रांची से वापस कोलकाता भेजना पड़ा।
विज्ञापन