फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian industries association

वित्त मंत्री की घोषणाओं से उद्यमी के चेहरे पर आई रौनक

Sun, 25 Aug 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
indian industries association
वाराणसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को विनायक प्लाजा में हुई। इसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को 20 अगस्त को दिए गए ज्ञापन की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर क्रियान्वित करने का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंदी से उबरने की दिशा में यह अत्यंत सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बैंको को फंड जारी करने से तरलता में विस्तार होगा। डिविजनल चेयरमैन राजेश भाटिया ने कहा कि वित्त मंत्री की घोषणाओं का मकसद निवेश और मांग को प्रोत्साहन दिया जाना है। चैप्टर चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि एफपीआई और डीआई पर सरचार्ज हटाने का फैसला महत्वपूर्ण है। बैठक में सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि अगले सप्ताह ऑटोमोबाइल तथा टूरिज्म एवं रियल स्टेट सेक्टर को भी राहत देने की दिशा में कदम उठाए जाएं। इस दौरान आईआईए के मंडल सचिव नीरज पारीख, चैटपर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, चैप्टर सचिव राहुल मेहता, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मंडल संयुक्तसचिव प्रशांत अग्रवाल, संयुक्त सचिव यूआर सिंह, उपाध्यक्ष हर्षद तन्ना तथा अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री की घोषणा विकासोन्मुख
उद्योग और व्यापार की मौजूदा सुस्ती दूर करने के लिए सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर चर्चा के लिए लघु उद्योग भारती काशी संगठन व वाराणसी व्यापार मंडल की बैठक हुई। लहुराबीर स्थित एक होटल में हुई बैठक के दौरान सभी ने वित्त मंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया। लघु उद्योग भारती काशी मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने जो घोषणाएं की हैं उससे निवेश को बल मिलेगा। साथ ही मांग में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने कहा कि बैंकों को फंड जारी करने से उद्यमियों को व्यापार में लाभ होगा। बैठक में अनिल बहल, मनोज बेरी, कृष्ण शरण अग्रवाल, तपेश रस्तोगी, अरुण सिंह, प्रमोद अग्रहरी, शिव प्रकाश, गौरी शंकर, विश्वनाथ दुबे, रमेश भारद्वाज, प्रदीप जोशी, जीतेश जायसवाल, संजय निरंकारी, मनीष गुप्ता, शाहिद कुरैशी आदि शामिल रहे। बैठक में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दो मिनट मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed