फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India won consecutive medals in Olympics celebrations held hockey player Lalit house in Varanasi

Olympic 2024: भारत ने ओलंपिक में लगातार जीता पदक, वाराणसी और गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ियों के घर मना जश्न

Thu, 08 Aug 2024 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 08:47 PM IST
सार

Varanasi News: पेरिस ओलंपिक में वाराणसी के भगतपुर निवासी ललित उपाध्याय के घर पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में जमकर आतिशबाजी हुई। पदक जीतते ही लोग हर-हर महादेव का नारा लगाने लगे।

विज्ञापन
India won consecutive medals in Olympics celebrations held hockey player Lalit house in Varanasi
गाजीपुर में राजकुमार पाल के घर पर खुशियां मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलम्पिक मे जैसे भारत ने स्पेन को 2-1 पराजित कर कांस्य पदक जीता। वैसे ही खेलप्रेमी झूम उठे। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य चयनकर्ता डॉ. आरपी सिंह ने जिस तरफ से राजकुमार पाल जैसा खिलाडी खोज निकाला, वह काबिले तारीफ है। बनारस के ललित उपाध्याय ने भी शानदार और जानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन




ललित वाराणसी के पहले खिलाड़ी बन गए जिसने दो ओलम्पिक मे पदक जीता है। जिला ओलंपिक संघ और जिला हॉकी संघ ललित के  बनारस आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन




वहीं, गाजीपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम में भी लोगों ने नाच-गाकर कर जश्न मनाया। यहां हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल के घर पर भी स्थानीय लोगों को जुटान हुआ। पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी प्रेमियों ने आधे घंटे तक की आतिशबाजी
पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 2-1 पराजित कर कांस्य पदक जीता। टीवी पर मैच खत्म खोते ही खेल प्रेमी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय के घर पहुंच गए। खिलाड़ियों ने आधे घंटे तक आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ललित के घर दिवाली जैसा माहौल दिखा।

ललित के पिता सतीश उपाध्याय ने कहा कि टीम ने लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है। इससे खुशी मिली है। मां रीता उपाध्याय ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने की कसक रह गई, लेकिन अगले ओलंपिक में जरूर स्वर्ण जीतेंगे। महादेव से कहा था बेटे को विदेश से खाली हाथ मत भेजना। 

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल समेत भारतीय खिलाड़ियाें को बधाई दी। कहा कि ललित वाराणसी के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने दो ओलंपिक में खेलकर पदक जीता। 

खिलाड़ियों के वाराणसी आगमन पर जिला ओलंपिक संघ और जिला हॉकी संघ की ओर से दोनों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सतीष नारायण सिंह, शशिकांत सिंह, अभिषेक सिंह, धीरेंद्र सिंह, महेंद्र कोरिया, आनंद श्रीस्वास्त, महफूज आलम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed